Sunday, November 1, 2026
LIVE DESK 24x7 Hindi & English Digital News Network

Hindustaninsider Kannada DIGITAL

सत्य • निष्पक्ष • सबसे तेज़ — India's Trusted Digital Newspaper
F X Y
AD Download Official Mobile App for Instant Breaking News Alerts
⚡ BREAKING NEWS

कोरोनावायरस का असर / बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 10 दिनों के लिए बंद किया जा सकता है

Article Top Advertisement Hindustaninsider Kannada Verified News — Follow our official WhatsApp & Telegram channels for live alerts.


  • बीएसई के अधिकारियों ने इस बारे में जवाब नहीं दिया
  • एक्सचेंज के 50% कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं


अहमदाबाद. कोरोना इफेक्ट की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में पैनिक का माहौल है। इसे देखते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 10 दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। स्टॉक एक्सचेंज के अंदर सक्रिय एक ब्रोकर ने नाम नहीं बताने की शर्त पर हुए दिव्य भास्कर को जानकारी दी कि कोरोना के डर की वजह से स्टॉक मार्केट रोज 1500-2000 पॉइंट नीचे गिर रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए बाजार को एक हफ्ते या 10 दिनों तक के लिए बंद करने की चर्चा है।
अधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है
इस संबंध में अभी तक किसी तरह का अधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन ऐसा होता है, तो यह भारतीय शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक निर्णय होगा। 
अधिकारी जवाब देने से बच रहे
इस संबंध में जब दिव्य भास्कर ने बीएसई को ई मेल से पूछा तो अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। इससे पहले यह भी चर्चा थी कि सेबी कुछ समय के लिए स्टॉक मार्केट में शॉर्ट सेलिंग बंद कर सकता है।
एक्सचेंज के 50% कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा ई मेल से बताया गया कि महाराष्ट्र सरकार की एडवाइजरी के अनुसार बीएसई के 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी इस समय घर से काम कर रहे हैं। कोरोनावायरस के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में ही दर्ज हुए हैं।
शेयर बाजार में रोज 1500-2000 अंकों का उतार-चढ़ाव
चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैलने लगा। इसी के साथ मार्च महीने की शुरुआत से ही स्टॉक मार्केट में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इसके अलावा यस बैंक और वैश्विक आर्थिक व्यवस्था की कमजोर स्थिति का सीधा असर स्टॉक मार्केट पर देखने को मिल रहा है।
Sponsored Banner Slot Digital India Partner — Promote your business across our National & Regional News Sections.
ED

Digital News Publisher

Senior Digital News Correspondent covering National Policy, Public Affairs, Economy, and Breaking Developments with verified ground reporting.

Related News Stories (संबंधित खबरें)

↑