Sunday, November 1, 2026
LIVE DESK 24x7 Hindi & English Digital News Network

Hindustaninsider Kannada DIGITAL

सत्य • निष्पक्ष • सबसे तेज़ — India's Trusted Digital Newspaper
F X Y
AD Download Official Mobile App for Instant Breaking News Alerts
⚡ BREAKING NEWS

मनीला एयरपोर्ट पर फंसे 100 से ज्यादा छात्रों की मदद के लिए पहुंचा भारतीय दूतावास, छात्रों ने वापसी के लिए विशेष विमान भेजने की मांग की

Article Top Advertisement Hindustaninsider Kannada Verified News — Follow our official WhatsApp & Telegram channels for live alerts.


मनीला में फंसे भारतीय छात्रों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता भंडारी ने विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से मदद मांगी

  • विदेश सचिव श्रृंगला ने मनीला स्थित दूतावास को एयरपोर्ट पर फंसे भारतीय छात्रों की मदद के लिए निर्देश दिए
  • भंडारी ने सिविल एविएशन सेक्रेट्री प्रदीप सिंह खरोला से बात की और एयरपोर्ट पर फंसे छात्रों का मसला उठाया


नई दिल्ली/न्यूयॉर्क. कोरोनावायरस का बढ़ता संक्रमण पूरी दुनिया के लिए चुनौती बन गया है। कई देश अपनी सीमाएं दूसरे देश के नागरिकों के लिए बंद कर चुके हैं। सैकड़ों भारतीय अभी भी दुनिया के कुछ देशों में फंसे हैं। इसी बीच, जब फिलीपींस सरकार ने बुधवार को भारतीय छात्रों को 72 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया तो वहां मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में 100 से ज्यादा छात्र मनीला एयरपोर्ट पर पहुंचे। मगर, उन्हें वहां से आगे जाने के लिए रोक दिया गया। परेशान छात्रों ने मदद के लिए सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से अपील की, लेकिन कई प्रयास के बाद भी बात नहीं बन पाई।
इसके बाद, छात्रों ने न्यूयॉर्क में 32 साल से रह रहे जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन और सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम भंडारी से वॉट्सएप के जरिए संपर्क किया। उन्हें पूरा मामला बताया। इसके बाद भंडारी को एयरपोर्ट से वीडियो बनाकर भेजा। इसके बाद भंडारी ने भारत सरकार के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से संपर्क करके छात्रों की मदद की अपील की। श्रृंगला के तुरंत हस्तक्षेप से मनीला स्थित भारतीय दूतावास हरकत में आया। इसके बाद दूतावास के अधिकारी भारतीय छात्रों की मदद करने एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद छात्रों को भोजन करवाया और उनके एयरपोर्ट से निकलने की व्यवस्था करवाई। 
भंडारी के मुताबिक, मनीला में एक हजार से ज्यादा छात्र फंसे
विदेश सचिव श्रृंगला से बात करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता भंडारी ने सिविल एविएशन सेक्रेट्री प्रदीप सिंह खरोला से बात की और एयरपोर्ट पर फंसे छात्रों को निकालने और अन्य भारतीयों को भारत भेजने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था किए जाने की गुहार लगाई। भंडारी के मुताबिक, फिलहाल यहां भारत के अलग-अलग राज्यों से आए 1 हजार से अधिक छात्र फंसे हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कोरोनावायरस मामले को लेकर विशेष कंट्रोल रूम बनाया है। भंडारी ने इसके प्रभारी अधिकारी महेश कुमार से बात की और एयरपोर्ट पर फंसे छात्रों के नंबर साझा किए। इसके बाद अधिकारी कुमार ने मनीला स्थित दूतावास पर प्रथम सचिव मनीषा से बात की और छात्रों से संपर्क करने को कहा। इस दौरान भंडारी और कुमार ने छात्रों के अभिभावकों से भी बात की और छात्रों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया।
टाइमलाइन: न्यूयॉर्क के समयानुसार
रात 9 बजकर 43 मिनट: भारतीय छात्रों ने न्यूयॉर्क में सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम भंडारी से वॉट्सएप पर मदद मांगी।
रात 10 बजे: भारतीय छात्रों ने मनीला एयरपोर्ट से भंडारी को वीडियो मैसेज भेजा।
रात 10 बजकर 27 मिनट: सामाजिक कार्यकर्ता भंडारी की पत्नी रेखा भंडारी ने वीडियो मैसेज ट्विटर पर पोस्ट किया। इसे पीएमओ इंडिया, इंडियन डिप्लोमेसी और विदेश मंत्रालय को टैग भी किया।
रात 10 बजकर 28 मिनट: भारतीय छात्रों ने इसे रिट्वीट करना शुरू किया।
रात 10 बजकर 43 मिनट: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से संपर्क किया गया और भारतीय छात्रों की मदद के लिए मांग की गई।
रात 10 बजकर 45 मिनट: विदेश सचिव श्रृंगला ने तुरंत जवाब दिया।
रात 10 बजकर 48 मिनट: सामाजिक कार्यकर्ता भंडारी ने सिविल एविएशन सेक्रेट्री प्रदीप सिंह से तत्काल मदद की मांग की।
रात 10 बजकर 52 मिनट: सिविल एविएशन सचिव प्रदीप सिंह ने भंडारी से संपर्क साधा।
रात 1 बजकर 35 मिनट:  सामाजिक कार्यकर्ता भंडारी ने विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारी से बात की और परेशान छात्रों के कॉन्टेक्ट नंबर दिए।
रात 1 बजकर 47 मिनट: विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम ने मनीला में मौजूद भारतीय छात्रों से संपर्क किया।
रात 2 बजे: मनीला में भारतीय दूतावास ने छात्रों से संपर्क किया।
रात 2 बजकर 19 मिनट: दूतावास के अधिकारी मनीला एयरपोर्ट पर फंसे छात्रों से संपर्क करने पहुंचे। उन्होंने छात्रों को जरूरी चीजें दीं।
सुबह 7 बजकर 40 मिनट: मनीला में भारतीय दूतावास ने नई एडवायजरी जारी की।
सुबह 8 बजे : दूतावास ने छात्रों की मदद की और फूड मुहैया करवाया।
Sponsored Banner Slot Digital India Partner — Promote your business across our National & Regional News Sections.
ED

Digital News Publisher

Senior Digital News Correspondent covering National Policy, Public Affairs, Economy, and Breaking Developments with verified ground reporting.

Related News Stories (संबंधित खबरें)

↑